भवतरा गांव मे पहली बार भोजली तिहार धूमधाम से मनाया गया।
2025-08-11 10:32 AM
50
जांजगीर चांम्पा। ग्राम भवतरा मे पहली बार भोजली कार्यक्रम प्रतियोगिता रखा गया जिसमें पहला इनाम 1101 रुपाऐ,दूसरा इनाम 701 रुपाऐ तीसरा इनाम 501 रुपऐ था जिसमे गांव के छोटे बच्चे और गांव के महिलाऒ ने भाग लिए! आपको बता दे कि रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाले भोजली तिहार पर भोजली माता से हरियाली और अच्छे फसल की कामना की गई
छत्तीसगढ़ में चली आ रही परंपरा व संस्कृति का अभिन्न अंग माना जाता है प्रकृति की सेवा को। रक्षाबंधन के ठीक दूसरे दिन भोजली माता की पूजा अर्चना के पश्चात उनका विसर्जन जल स्रोत में किया जाता है। इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन धूमधाम से किया गया।
भंवतरा में भी महिलाएं मां महामाया के पर पहुंची और वहां भोजली माता को समर्पित पारंपरिक गीत से माता की आराधना की! ग्राम पंचायत के रामकुमार कश्यप उपसरपंच प्रतिनिधि विकास खूटें रामभरोस कश्यप श्रीराम,कश्यप, गंगाराम साहू,दिलहरण पटेल बिरेंद्र तिवारी बोधी खूटें उपस्थित रहे