रायपुर के तीन युवकों की धमतरी के अर्जुनी में हत्या.. दो ने भागकर बचाई जान
धमतरी। रायपुर शहर से 5 युवक धमतरी गए हुए थे। यहां कुछ बदमाशों ने इनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और हत्यारों की खोजबीन शुरू कर दी।
यह वारदात अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास हुई। यहां बदमाशों ने रायपुर से आये युवकों पर हमला कर दिया। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने 5 लोगों पर चाक़ू से हमला किया था, जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
थाने पहुंचकर इन युवकों ने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाशों ने युवकों पर हमला क्यों किया इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। अर्जुनी थाना पुलिस ने खोजबीन के बाद कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।