बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय पतिराम गढ़वाल, जो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं, को उनकी रिटायरमेंट पर 12 लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि पतिराम ने अपने परिचित राम प्रसाद पर भरोसा करते हुए यह रकम एलआईसी में निवेश करने के लिए दी, लेकिन आरोपी ने पैसे एलआईसी में न लगाकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में जमा कर दिए। यह कंपनी व्यापार बिहार में स्थित थी, जो अब अपना ऑफिस बंद कर फरार हो चुकी है।
जब पतिराम ने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो पूरी ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में ठगी और विश्वासघात की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।