छत्तीसगढ़

राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदला, अब छत्तीसगढ़ मंडपम के नाम से जाना जाएगा

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजभवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ मंडपम करने का ऐलान किया और इसका विधिवत अनावरण भी किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंडपम नाम प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक होगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया|