जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कचंदा में चोरों का धावा
2025-08-22 10:00 AM
52
जांजगीर चांपा । ग्राम ग्राम कचंदा में चोरों ने सुने घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में लगे ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने चांदी के जेवर सहित 1 लाख रुपए नगदी रकम की चोरी की गई है। वही समान बिखरा हुआ था। महिला रामकुमारी ने शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
शिकायतकर्ता रामकुमारी से मिली जानकारी अनुसार,,20 अगस्त को दशगात्र में शामिल होने परिवार के साथ दूसरे गांव रोगदा गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था,गांव का एक व्यक्ति की मौत होने पर माटी देने का संदेश लेकर घर गया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था घर में किसी की आवाज नहीं आ रही थी।
उसके बाद बेटे सूरज कुमार के दोस्त ने फोन कर जानकारी दी,घर आकार देखने पर संदूक में रखा एक लाख नगदी रकम और सोने चांदी के जेवर नहीं था। रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
शिवरीनारायण थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। और जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू की है।