छत्तीसगढ़

यूरिया खाद की कोई कमी नहीं, टोकन व्यवस्था से मिलेगा सुचारू वितरण

मुंगेली जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिले में यूरिया खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अब इसे किसानों तक सुचारू तरीके से पहुँचाने के लिए प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू की है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उपज मंडी पहुंचकर खुद व्यवस्था संभाली और किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर किसान को क्रमवार खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

एसपी ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि खाद की कोई कमी नहीं है। प्रशासन और पुलिस की देखरेख में अब वितरण और भी व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से होगा।अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से खरीफ फसल की बुआई समय पर और सफलतापूर्वक पूरी हो सकेगी। किसानों ने भी प्रशासन की इस व्यवस्था पर संतोष जताया।