छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों को उतारा मौत के घाट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव की है. मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है।