छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-30 की जर्जर हालत के विरोध में बंद रहा नगर, लोगों ने जताया आक्रोश, कहा – जल्द हो सड़क की मरम्मत

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) की खराब हालत के विरोध में आज पूरा नगर बंद रहा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सुबह से ही सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद रही। बाजार पूरी तरह बंद रहा। चाय दुकानें, होटल और पान के ठेले भी बंद रहे। नगरवासियों ने कहा कि सड़क पर धूल और गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। महीनों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

धूल और कीचड़ से व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हैं। वाहन चालकों को रोज जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।