एम्स कम्युनिटी नर्सिंग की टीम ने आंगनबाड़ी में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
2026-07-28 02:25 PM
131
- सुबह उठने के बाद ब्रश करने से लेकर रात से सोने तक खुद को स्वच्छ रखने के दिए टिप्स
रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कम्युनिटी नर्सिंग की टीम ने मंगलवार, 28 जुलाई को महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी पहुंच बच्चे के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उनके अभिभावकों को बच्चों के लिए पोषक डाइट प्लान बनाने का तरीका बताया। टीम ने बच्चों को सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक खुद को स्वच्छ और हाईजिन रखने के टिप्स भी दिए। इससे पूर्व कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की फैकल्टी का अपनी परंपरा के अनुरुप सूत की माता और मोमेंटो देकर सम्मान किया। टीम ने बारिश के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति रखने वाली सावधानी व सजगता के बारे में अभिभावकों को बताया। टी ने अभिभावकों को बच्चे के हाइजिन का विशेष ख्याल रखने और मानसून के हिसाब से न्यूट्रीशियन गाइडेंस का पालन करने की टिप्स भी दिए।

कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और स्वास्थ्य समिति की समन्वयक डा. कमल वर्मा ने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों की जानकारी सभी से साझा की। उन्हें एम्स की फैकल्टी और बच्चों को बताया कि कैसे महाराष्ट्र मंडल पिछले 91 सालों से समाजसेवा के विभिन्न कार्यों का संचालन कर रहा है। संत ज्ञानेश्वर स्कूल, दिव्यांग बालिका विकास गृह, वर्किंग वूमेन हास्टल, सियान गुड़ी के संचालन की जानकारी दी। वहीं उन्हें एम्स की टीम को उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने एम्स की फैकल्टी को बताया कि मंडल द्वारा पचपेड़ी नाका में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय का संचालन किया जाता है। यहां नर्सरी से 12वीं तक के बच्चे अध्ययनरत है। उन्होंने एम्स की टीम को वहां पर भी आकर विजिट करने का न्यौता दिया।

हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की फैकल्टी डा. रोहिषा आईके, डा. रितिका राय, हरिश कुमार, अब्दुल मुनाफ और मिस. राम्या आर यूजी के 42 छात्रों के साथ पहुंचे थे। एम्स की टीम ने सबसे पहले यहां आने वाले बच्चों का वजन और हाइट नापा। जिसके बाद बच्चों को सुबह उठने के बाद ब्रश करने का सही तरीका डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया किया। जिसके बाद बच्चों को खाना खाने के पहले और बाद, शौचालय से आने के बाद हाथ धोने का सही तरीका बताया गया। फिर बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन भी किया गया। जिसे बच्चों ने खूब एंजाय किया। छात्रा जागृति पटेल और खुशबू यादव ने आज कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, मंडल के सहसचिव अजय पोतदार, वरिष्ठ सदस्या डा. कमल वर्मा, संध्या खंदन, जया देशमुख, मंजू भंडारी, आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख, मेघा पोतदार, दिव्य न्यूज पोर्टल के प्रभारी कुणाल दत्त मिश्रा और बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।
