नगर निगम रिसाली क्षेत्र में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शीघ्र होगा प्रारम्भ
उल्लेखनीय है कि नगर निगम रिसाली अपने प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत नेवई उमरपोटी सीमा में स्थित डेम से पानी लेकर प्लांट स्थापित करेगा। आगामी 30 वर्ष को लेकर योजना तैयार की गई है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 30 एमएलडी की होगी, लागत राशि 134 करोड़ है। प्लांट हेतु 5 एकड़ जमीन स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना अंतर्गत 4 ओवर हेड टैंक प्रस्तावित है, जो 15वें वित्त से स्वीकृत है। इसी तरह डेम का केनाल संधारण कार्य हेतु 4 करोड़ स्वीकृत है। वॉटर ट्रीट मेंट प्लांट से 26831 नल कनेक्शन को पानी दिया जाएगा। वर्तमान में नगर निगम रिसाली प्रतिदिन 11 एमएलडी पानी नगर निगम भिलाई से लेकर अपने क्षेत्र के नल कनेक्शन में जल आपूर्ति कर रहा है। जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने रिसाली निगम द्वारा स्वयं का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है।