डीएनए के खास खंड होता है जींस... जिसमें प्रोटीन बनाने की जानकारी दर्ज होती हैः मिताश्री मित्रा
- टू' मीट द साइंटिस्ट' वर्कशाप में पहुंची साइंटिस्ट मिताश्री मित्रा
- आर्थ्रोपॉलजी अर्थात मानव संरचना के बारे में बच्चों को बताया
रायपुर। डीएनए का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड है। यह हमारी ज़्यादातर कोशिकाओं के केंद्रक (न्यूक्लियस) में मौजूद एक लंबा अणु है। जींस डीएनए के ही वे खास खंड हैं जिनमें प्रोटीन या RNA बनाने की जानकारी दर्ज होती है। इंसानों में लगभग 20,000 से 25,000 जींस होते हैं। जींस माता-पिता से बच्चों में जाते हैं, जिससे आंखों या बालों का रंग, ऊंचाई और कुछ बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता जैसे गुण तय होते हैं। उक्ताशय के विचार साइंटिस्ट मिताश्री मित्रा ने बुधवार 25 नवंबर को संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों से कहीं।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बीमारियां और आनुवंशिक गुण पिता से बच्चों में जा सकते हैं, लेकिन हर बीमारी ट्रांसफर नहीं होती। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी आनुवंशिक (genetic) है या जीवनशैली/संक्रमण से जुड़ी है। वर्कशाप में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। वर्कशाप डा मंजिरी बक्षी द्वारा आयोजित किया गया था। साइंटिस्ट मिताश्री मित्रा का स्वागत शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने सूतमाला पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निकिता यादव ने किया तथा बच्चों की उत्सुकताओं को शांत करते हुए इस कार्यक्रम का समापन हुआ।