आज से छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा... मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बुधवार 19 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक प्रदेशभर में जमकर बारिश होने की संभावना जताते हुए आगाह भी किया है। मौसम विभाग ने दिन और तारीख के हिसाब से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। रायपुर मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून द्रोणिका बीकानेर, नारनौल, शिवपुरी, मंडला, अंबिकापुर, चांदवाली और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक हवा का शियर जोन 18 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

19 जुलाई के लिए अलर्ट
नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को बाहर निकलने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतने कहा गया है। सरगुजा, जशपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, जांजगीर, बलौदाबाजार, कबीरधाम, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, बेमेतरा के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
20 जुलाई के लिए अलर्ट
दुर्ग, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर और रायपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
21 जुलाई के लिए अलर्ट
बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 जुलाई के लिए अलर्ट
बस्तर, बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
23 जुलाई के लिए अलर्ट
बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।