CG BIG NEWS : आग की लपटों से घिरा जिला अस्पताल... अफरा—तफरी के बीच... ड्यूटी पर तैनात नर्स ने नवजातों की बचाई जान
2023-07-25 01:32 PM
305
नारायणपुर। बीती रात छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल में आगजनी की घटना हो गई। आग की लपटों ने जिला अस्पताल के लेबर वार्ड को घेर लिया था। वार्ड में भरते धुंए को देख ड्यूटी पर तैनात नर्स ने आपा नहीं खोया, बल्कि अपनी सूझबुझ का परिचय देते हुए नवजातों को तत्काल वार्ड से बाहर निकाला और जोखिम में पड़ी उनकी जान को अपनी जान की बाजी लगाकर बचा लिया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है। उस वक्त नाइट शिफ्ट में तैनात लोग ही मौजूद थे और मरीज व उनके परिजन सोए हुए थे। इसी बीच जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में धुंआ ही धुंआ नजर आया। जिसे देखते ही लेबर वार्ड में तैनात नर्स ने अस्पताल स्टॉफ को इसकी जानकारी दी और सबसे पहले नवजातों को लेबर वार्ड से बाहर लाया गया, ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान ना हो।
इससे पहले की आग की लपटें तेज हो पाती, पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दे दी गई थी, लेकिन इससे पहले कि फायर बिग्रेड पहुंच पाता, अस्पताल कर्मियों ने स्फूर्ति दिखाई और आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह थी कि आग फैली नहीं, इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, वहीं नवजातों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।