छत्तीसगढ़ और ओडिशा बार्डर पर सुरक्षा को लेकर चर्चा.... रायपुर, रायगढ़ और संबलपुर रेंज के आईजी जुटे
रायपुर। रायपुर, रायगढ़ व संबलपुर रेंज के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय व सहयोग के लिए बरगढ़ ओडिसा में आयोजित अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में पहुंचे। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच शेख, DIG रायगढ़ रेंज रामगोपाल गर्ग शामिल हुए। संबलपुर रेंज के महानिरीक्षक डॉ दीपक कुमार (भापुसे) ने बरगढ़ में आयोजित मीटिंग की अगुवानी की।
आगामी चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए बेहतर सहयोग एवं समन्वय को लेकर हुई आवश्यक चर्चा की। नक्सल विरोधी अभियानों तथा सीमावर्ती चौकियों पर बेहतर तालमेल बनाते हुए नशीली सामग्रियों व अवैध वस्तुओं के पारगमन को रोकने हेतु प्रभावी रणनीति पर चर्चा की गई।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संयुक्त अभियानों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई ताकि निर्बाध चुनाव कराया जा सके। साथ ही दोनों राज्यों की सीमाओं पर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी को और प्रभावी तथा सुखदेव बनाने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान करने वह अवैध नशीली सामग्रियों तथा अवैध धन के हस्तांतरण को रोकने हेतु चर्चा की गई।