छह से नौ अगस्त तक यह ट्रेनें रहेगी रद्द... सफर की योजना बना रहे है तो जरूर पढ़े खबर
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार करने के लिए एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह यह कार्य दिनांक 6 अगस्त से 10 अगस्त 2023 तक किया जाएगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने 6 से 9 अगस्त तक बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल , रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल, बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल –बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया एवं बालाघाट के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 7 से 10 अगस्त तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल, गेवरा रोड चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी