इंटरनेशनल कराटे चैंम्पियशिप में... छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम... एक गोल्ड के साथ जीते 3 रजत और 6 कांस्य पदक
2023-08-18 05:35 PM
344
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के कराटे खिलाड़ियों ने दिल्ली में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों ही पदकों में जीत दर्ज किया है। 11 से 13 अगस्त 2023 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 17वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन शानदार रहा।
बता दें आयोजन शिकोकाई शितोरियु कराटे इंटरनेशनल के प्रमुख प्रशिक्षक एवम कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के मेंटर हांशी भरत शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें देश—विदेश के 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इन खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत
टूर्नामेंट में राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के 13 खिलाड़ी शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 01स्वर्ण , 03 रजत एवम 06 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। टूर्नामेंट में अलग अलग आयु और वजन वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सब जूनियर बालिका वर्ग में अद्विका दुबे 9 से 10 वर्ष कराटे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। पारूल साहू ने काता में कुमिते में कांस्य पदक जीता। पाखी टेंबुरकर ने 35 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
बालक सब जूनियर वर्ग में आराध्य दुबे ने रजत पदक एवम डॉर्विन् साहू ने कांस्य पदक हासिल किया। बालको के कैडेट स्पर्धा में रंजीत सिंह ने काता एवम कुमिते स्पर्धा में एक-एक रजत पदक जीता। अनिमेश रजक ने काता में कास्य पदक व बालको के 70 किलो ग्राम वजन वर्ग में कुमिते स्पर्धा में शेख हमजा ने कांस्य पदक जीता।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर राजनांदगांव जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा, सचिव शीहान मुरली सिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी गुण्डाधुर अवॉर्डी अंबर सिंह भारद्वाज एवम राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के सीनियर खिलाड़ी दुर्गेश साहू, जय प्रकाश साहू, मोनिका पाढ़ी, ईशभ सिंह राजपूत, टिकेश्वर साहू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।