शिवनाथ नदी से निकाली गई कार... महिला, पुरूष सहित दो बच्चियों की मिली लाश... महिला कौन..? फिलहाल अज्ञात
2023-09-06 12:48 PM
395
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में गिरे वाहन को आज कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। पुलगांव पुल से शिवनाथ नदी में जिस कार के गिरने की बात सामने आई थी, दरअसल वह पिकअप थी। इसमें ड्राइवर ललित साहू अपनी दो बेटियों और एक महिला के साथ देर रात ढ़ाबा से खाना खाकर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ है।
हादसे में पिकअप सवार चारों की मौत हो गई है। ललित के परिजनों ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की पहचान कर ली है, पर साथ में जो महिला थी, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जिस महिला का शव मिला है वह मृत व्यक्ति की पत्नी नहीं है। परिजनों द्वारा महिला को पहचानने से इनकार करने के बाद पुलिस मृतिका की पहचान करने में जुटी है।