छत्तीसगढ़

बैंक डकैती के आरोपी गिरफ्तार... लूट के पांच करोड़ लेकर ट्रक से जा रहे थे झारखंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुई 5.62 करोड़ की बैंक डकैती मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को धरदबोचा। पकड़ लिया है। साथ ही लूटी हुई नगदी भी जब्त कर ली गई है। सभी आरोपी लूट के बाद झारखंड भागने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

मंगलवार सुबह एक्सिस बैंक में आधा दर्जन डकैतों ने हथियार के दम पर मैनेजर को जख्मी कर चार करोड़ 19 लाख नगदी, तीन किलो सोना करीब 5 करोड़ 62 लाख की डकैती की। घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश में पुलिस सक्रिय हो गई थी। सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज के बाद पुलिस ने रायगढ़, बलरामपुर सहित बिलासपुर संभाग की पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को आशंका थी कि सभी डकैत झारखंड औऱ बिहार के हो सकते है। पुलिस को मंगलवार घटना वाली रात जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही क्रेटा को बलरामपुर में देखा गया है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और रामानुजगंज के पास क्रेटा को घेराबंदी कर रुकवाया गया। क्रेटा कार सवार दो डकैत को पकड़ा गया।

दोनों डकैतों से पूछताछ में अपने अन्य साथियों को ट्रक में नगदी रख भागने की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात 1 बजे बलरामपुर से 40 किलोमीटर दूर रंका झारखंड से ट्रक के साथ तीन आरोपी को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की पूरी रकम भी बरामद की गई है। साथ ही दो हैंडमेड वैपन भी बरामद की गई है।

सभी आरोपी शातिर थे और उन्हें पता था कि डकैती के बाद उन्हें पुलिस तलाशेगी। पुलिस से बचने तीन आरोपी ट्रक में नगदी रख झारखंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इस डकैती कांड में लगभग 10 आरोपी शामिल है। पांच पकड़े गए, पांच फरार है।