संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में गरबा उत्सव 17 अक्टूबर को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में नवरात्र के पावन अवसर पर 17 अक्टूबर को गरबा उत्सव का आयोजन किया गया है। गरबा उत्सव अभिभावकों के लिए आयोजित है। उत्सव 17 अक्टूबर शनिवार को सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित है।
स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि उत्सव को लेकर अभिभावकों के साथ शिक्षकों में भी उत्साह है। गरबा उत्सव स्कूल के हाल में आयोजित किया गया है। सभी पालकों से अनुरोध किया गया है कि वे पारंपरिक गरबा वेशभूषा में उत्सव में शामिल हो।