दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्ट्रेस और जंकफूड मासिक धर्म में अनिमितता का कारणः डा. कमल वर्मा

 - गायनोलाजिस्ट डा, कमल वर्मा ने युवतियों को दिए हेल्थ टिप्स

रायपुर। आज के जनरेशन की युवतियों में मासिक धर्म में अनिमितता के मामले बढ़ते जा रहे है। इसका सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस और अव्यवस्थित खानपान है। स्ट्रेस का कारण हमारे हाइपोथेलेमस (hypothalamus) यानी मस्तिष्क का एक भाग के असर से पिट्यूटरी ग्लैंड पर असर होका है और मासिक की अनियमितता होती हैl

महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और राजधानी की वरिष्ठ गायनोलाजिस्ट डा. कमल वर्मा ने कहा कि डिप्रेशन बढ़ जाने की वजह से व्यक्ति का आहार बहुत बढ़ जाता हैl लगातार खाना या बहुत जरूरत से ज्यादा भोजन करना, यह आदत वजन जल्दी बढ़ाता हैl  हमारे बच्चे जंक फूड पिज़्ज़ा, बर्गर जैसी चर्बी तथा कारबोज अधिकता वाले भोजन अधिक पसंद करते है, जिसका असर हमें अनिमयमित मासिक धर्म के रुप में दिखाई देता है।

डा. कमल वर्मा ने आगे कहा कि मासिक धर्म की अनियमितता का यह काफी कॉमन डिसऑर्डर है। यह 5 से 15  प्रतिशत महिलाओं को होता है। जिसे अधिकतर 20 से 30  वर्ष की महिलाओं में देखा जाता है। हमारी मासिक साइकल साधारणतः 28 या 30 दिन की रहती है, जिसमें करीबन मासिक के 14वें दिन (ओवुलेशन होता है) फॉलीकल से अंडा निकलता है।  पर इस डिसऑर्डर में फॉलीकल से अंडा नहीं निकलता और फालीकल बढ़कर सिस्ट का आकार ले लेता है। एक मेन्स्ट्रूअल साइकिल में बहुत सारे  इम्मैचोंअर (अपरिपक्व) फॉलिकल बनते हैं,और इसमें से एक सिस्ट की तरह बढ़ जाता हैं ।

डा. वर्मा ने कहा कि पिट्यूटरी ग्रंथि के असर से एन्ड्रोजन बढ़ जाता है।  एन्ड्रोजन के बढ़ने से पुरुषों की तरह बाल आते हैं, (मेल डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ हेयर) अधिकतर केसेस में इन्सुलिन रेजिस्टेंस होने की वजह से शरीर में इंसुलिन बढ़ता है और उसकी वजह से वजन बढ़ता है, अधिकतर एब्डोमिनल फैट बढ़ता है।  ओवुलेशन नहीं होने की वजह से अनओव्युलेटरी साइकिल होती है, इसकी वजह से गर्भधारणा नहीं होती।