सियान गुड़ी में आज यानी 15 अक्टूबर को लायंस क्लब समर्पण का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के साथ लायंस क्लब ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया है। समता कॉलोनी स्थित मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी में आयोजित शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण के साथ ही अन्य बीमारियों की पड़ताल अनुभवी डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। शिविर की संयोजिका डॉ. कमल वर्मा ने बताया कि मुफ्त नेत्र परीक्षण के बाद अक्षम व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर नि:शुल्क चश्मा दिया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक वरिष्ठजनों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में यदि किसी व्यक्ति की कोई जांच नहीं हो पाई, तो उन्हें अस्पताल में बुलाकर मुफ्त में जांच की जाएगी। बताते चलें कि सियान गुड़ी में लगभग हर दूसरे-तीसरे महीने इसी तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होते हैं।