शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

महाराष्ट्र मंडल स्टाफ ने भी शुरू किया हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाले हनुमान चालीसा पाठ के क्रम में इस शनिवार से महाराष्ट्र मंडल का स्टाफ भी जुड़ गया। शनिवार 2 मई को शाम 5.30 बजे महाराष्ट्र भवन कार्यालय और मेस स्टाफ ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा पाठ किया। वहीं सियान गुड़ी और बाल संस्कार शिविर में शामिल बच्चों ने प्रातः हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ कई महिला केंद्रों में भी पाठ किया गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के महिला केंद्रों के साथ इस शनिवार को महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में कार्यरत स्टाफ ने भी हनुमान चालीसा पाठ का क्रम शुरू किया। मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू के मार्गदर्शन में सभी कार्यालयीन और मेस स्टाफ ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सखी निवास मैनेजर कमलेश्वरी साहू, वार्डन मंजिरी भगाड़े, कार्यालयीन स्टाफ श्रद्धा जोशी, सनत यदु, तेजनारायण साहू, प्रकाश गुरव, मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यादव, हेमिन साहू सुधा पटेल, सुनीता तांडी, नीता खड़तकर, रेखा शेंडे, गायत्री निषाद और सविता निषाद शामिल हुई।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में भी बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान डा. कमल वर्मा विशेष रुप से उपस्थित थीं। सियान गुड़ी में प्रबंधक मनीष देसाई, लखन लाल साहू, केके पाठक, जीपी जोशी और ओपी सोनी ने पाठ किया।

आस्था काले ने आगे बताया कि इस तरह इन दिनों चल रहे बाल संस्कार शिविर के दौरान शिविर में छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया। बच्चों को आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने पाठ करवाया। इस दौरान आरोही भुजाणे, आरव जोशी, अर्णव भुजाणे, अर्णव कुसरे, प्रशस्ति आकांत, मानसी चोपकर, अभिज्ञा अभिनव शुक्‍ला, युक्‍ता रोकडे, अनघा शेष, अक्षदा किरवई, आरोही भुजाडे, विदिका पंडित, प्राची शेंडे, आरुषि कांबलकर, धैर्या थानवी, अवनी महेश्‍वरी, श्रावणी महेश्‍वरी सहित अनेक बच्‍चे ने पाठ किया।