शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

गर्मी के दिनों में खानपान का रखें ख्याल, तरबूज, खरबूज और संतरे का करें अधिक सेवन

रायपुर। पतझड़ और गर्मी के बीच का समय ट्रांजिट पीरियड होता है। इस समय मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियां जैसे माता, मीसल की सम्भावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने आप को स्वस्थ रखें। शरीर में पानी की कमी से बचने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए तरबूज, खरबूज, संतरा, सत्तू का ड्रिंक और सत्तू का सेवन करें।

प्रो. अभया जोगलेकर ने बताया कि तरबूज लगभग 90 फीसद पानी की मात्रा होती है, जिससे यह शरीर में होने वाली पानी के कमी को रोकता हैं साथ ही ठंडक प्रदान करते हैं । तरबूज  फाइबर, पोटेसियम, विटामिन-के, कॉपर, विटामिन-सी  और बी का उत्तम स्त्रोत होते  है। खरबूज ब्लड प्रेशर को कम करता है।  खरबूज का मिल्क शेक छोटे बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। बच्चों को इसकी आइस कैंडी, फ्रूट चाट भी खिला सकते हैं। 

खरबूज में लगभग 92 फीसद पानी पाया जाता  है, यह फाइबर, पोटेसियम, विटामिन-के, विटामिन-सी  का उत्तम स्त्रोत है। इसमें लाइकोपीन और cucurbitacin नामक एंटीऑक्सीडेंट और  मैग्निसियम भी पाया जाता है। यह फल कम कैलोरी प्रदान करता  है अतः गर्मियों में इसका सेवन किया जाना चाहिए। दोनों फलों का सेवन जूस के रूप में भी कर सकते है। 

 

कांजीः गर्मी के दिनों में गाजर बीट रुट की कांजी न केवल ताजगी देती है, अपितु यह पाचक भी होती है।  यह एक प्रोबिओटिक ड्रिंक है जो पेट में अच्छे बैक्टेरिया को बढ़ने में मदद करती है। बीट रुट की कांजी इम्युनिटी बूस्टर का कार्य करती है। अतः बच्चों और बड़ों को इसका सेवन करना चाहिए।

शिकंजीः हमारे देश में गर्मी के दिनों में नींबू पानी या शिकंजी हर जगह उपलब्ध रहता है। ये ऊर्जा प्रदान करते है।  नींबू की शिकंजी अधिक प्रचलित है।  शिकंजी में पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं।

आम का पनाः आम फलों का राजा है। कच्चा और पका आम दोनों गुणकारी होते है।  गर्मी में कच्चे आम का पना लू से बचता है। ताजगी देने के साथ ऊर्जा और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। पेट से संबंधित बीमारी, पाचन संबंधी शिकायत कम होती है। आम के पना से कार्बोहाइड्रेट, विटामिन- ए, सी बी, सोडियम, पोटाशियम प्राप्त होता हैं।  पना बनाते समय शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए।  

छाछः दही से बनाए जाने वाले इस पेय का पौष्टिक मूल्य बहुत है।  ये ऊर्जा प्रदान करने के साथ पेट की तकलीफ से बचता है। यह भी प्रोबिओटिक ड्रिंक है जो पाचन में सहायक होता,ए सिडिटी को कम करता  है अतः इसका भी सेवन  करना चाहिए।   

कुछ बातें जो हमेशा ध्यान रखें

गर्मी के दिनों में ककड़ी, प्याज का सेवन भी अधिक मात्रा में करें। क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होने के साथ ये लू से बचते हैं, इम्युनिटी बूस्टर भी हैं। सतत हाइड्रेटेड रहे , शरीर में पानी की कमी न होने दें। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें, धूप में निकलने के पहले पना, छाछ, शिकंजी इत्यादि का सेवन जरुर करें।