अथर्व शीर्ष पाठ के साथ रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ भी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की डंगनिया केंद्र की महिलाओं द्वारा प्रत्येक माह की गणेश चतुर्थी पर होने वाला अथर्व शीर्ष का पाठ इस चतुर्थी को भी जारी रहा। ऊं भद्रं कर्णेभि श्रृणुयाम देवाः....के साथ शुरू हुए पाठ से केंद्र की सदस्य श्रद्धा मरघड़े का पूरा घर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने क्रमशः 21 बार अथर्व शीर्ष का पाठ किया। जैसे जैसे पाठ पूरा होता, वैसे वैसे अगले पाठ के लिए महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया। लय से लय मिलाकर भक्ति में रमी महिलाएं पाठ कर रही थी।
केंद्र की संयोजिका ने बताया कि केंद्र द्वारा वर्ष भर पड़ने वाले गणेश चतुर्थी के दिन अथर्व शीर्ष का पाठ किया जाता है। सावन शुरू होने के साथ इस माह 24 जुलाई को गणेश चतुर्थी पड़ी। केंद्र की महिलाओं ने 21 बार अथर्व शीर्ष का पाठ किया। वहीं साथ ही रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धा मरघड़े, भावना राजिमवाले, नमिता शेष, ज्योति डोलस, अनुजा महाडि, अनुभा जाउलकर, सरोजिनी पराड़, अंजली काले, दिपांजली भालेराव, जया भावे, रश्मि डांगे, शुभांगी रुद्रजवार और संध्या अनिल प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।