‘कल्कि 2898 AD’ हुई : 1000 करोड़ क्लब में शामिल
डेस्क | अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल लगातार जारी है। 600 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, वही अब वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन की सफल दौड़ पूरी करते हुए 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
‘कल्कि 2898 AD’ को 27 जून 2024 को पांच भाषाओं प्रे देश में रिलीज किया गया था, जिसमें तमिल फिल्म का सबसे सफल संस्करण रहा। नाग अश्विन की प्रतिष्ठित परियोजना ने 25 दिनों में भारत में 616.85 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही रिलीज के चौथे रविवार को इसका कुल कलेक्शन 1002.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘सरफिरा’, ‘इंडियन 2’, ‘किल’ के बाद ‘अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जा रही है |