मनोरंजन

Pathaan: 700 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब

डेस्क। रिलीज होने से पहले विवादों में रही शाहरूख खान की फिल्म पठान 8 दिनों में वल्र्ड वाइड मार्केट में लगभग 657 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे सप्ताह के अंत तक पठान आसानी से 700 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म पठान ने शाहरूख खान के कई फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान उनके कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म है। 8वें दिन के कलेक्शन के मुताबिक फिल्म ने कमाई का इतिहास रच दिया। सूत्रों के अनुसार पठान ने 8वें दिन आल इंडिया कलेक्शन लगभग 18 करोड़ रहा। आठ दिन में कुल 348 करोड़ का कलेक्शन हो गया। हिंदी वर्जन ने पहले दिन 55 करोड़, फिर 68, 38, 51,58, 25 और सातवें दि 22 करोड़ रुपये कमाए।

इंडियन सिने जगत की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने के बाद पठान ने अपनी पहले सप्ताह की कमाई में रिकार्ड तोड़ा है। पठान की सफलता का परचम हर दिन लहरा रहा है।