मनोरंजन

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने आराध्या के स्कूल फंक्शन में 'दीवानगी दीवानगी' पर किया जोरदार डांस

डेस्क। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय बाद साथ नजर आए। दोनों ने बेटी आराध्या के स्कूल के फंक्शन में साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।  फैंस लंबे समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को साथ देखने के लिए तरस रहे थे। उनके अलगाव की खबरें चारों तरफ फैली हुई थीं। अब इस वीडियो ने फैंस का दिन बना दिया है क्योंकि ऐश्वर्या और अभिषेक ने आराध्या के फंक्शन में साथ डांस किया।

इस वक्त हर तरफ Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के 'पैचअप' की चर्चा हो रही है। लंबे वक्त से दोनों के अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था, जिन पर कपल ने विराम लगा दिया। दरअसल ऐश्वर्या और अभिषेक हाल ही धीरूभाई अंबानी स्कूल के सालाना फंक्शन में गए, जिसमें बेटी आराध्या ने परफॉर्म किया।

यहां ऐश्वर्या और अभिषेक ने शाहरुख खान के गाने 'दीवानगी दीवानगी' पर खूब डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ में शाहरुख भी हैं और उन्होंने भी खूब डांस किया। शाहरुख का छोटा बेटा अबराम भी धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ता है।