मनोरंजन

अभिनेता मनोज कुमार 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

डेस्क। सिनेमा की दुनिया में 'भारत कुमार' नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने शुक्रवार को 87 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से सिनेमा की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन पर सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा, अभिनेता अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया।