मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत इस बैक...! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो... देखकर चौंक जाएंगे आप भी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए तीन साल गुजर चुके हैं, लेकिन उनके फैन आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाते हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। सुशांत की यादें उनके फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं। वहीं जब सुशांत के एक हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक सामने आया तो कुछ लोग सच में कंफ्यूज हो गए कि क्या सुशांत सच में वापस आ गए। सैकी पाड्या नाम के इस शक्स का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है।

सुशांत के हमशक्ल सैकी पाड्या ने ये वीडियो सुशांत की मौत के बाद जून 2020 में इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सैकी का चेहरा काफी कुछ सुशांत से मिलता-जुलता है, वीडियो में कई जगह वह हूबहू सुशांत से नजर आते हैं। सैकी का ये वीडियो इंस्टाग्राम के अलावा टिक टॉक पर खूब देखा गया था। वहां इसे 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
 
सुशांत के हमशक्ल सैकी पाड्या के वीडियो को देख सुशांत सिंह राजपूत के ढेरों फैंस ने इस पर कमेंट किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सुशांत लौट आया, ऐसा लग रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा, सुशांत की जगह तो कोई नहीं ले सकता। तीसरे ने लिखा, कमाल.. आप सच में सुशांत लग रहे हो। चौथे ने लिखा, सुशांत की याद दिला दी। वहीं एक अन्य ने लिखा, ये तो सुशांत का छोटा भाई लग रहा है।