देश-विदेश

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर जानलेवा हमला

डेस्क | शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को बुधवार सुबह पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर 'सेवादार' की ड्यूटी करते समय एक शख्स ने गोली मार दी। गोली का दीवार पर लगने से व्हीलचेयर पर बैठे सुखबीर सिंह बादल बाल बाल बच गये। आखिर किस व्यक्ति ने सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई और उसने किस मकसद से यह काम किया | फायरिंग करने वाले शख्स का नाम नारायण सिंह चौरा है जिसने गोली चलाई, जिससे हड़कंप मच गया और तुरंत ही स्वर्ण मंदिर के बाहर खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नारायण सिंह चौरा एक खालिस्तानी पूर्व आतंकवादी है, जिस पर पहले भी कई तरह के मामले दर्ज हुए हैं और वह भूमिगत रहा है। चौरा, कुछ वर्षों तक पंथिक नेता के रूप में सक्रिय था, ऐसा कहा जाता है कि वह डेरा बाबा नानक क्षेत्र से हैं। मंगलवार को वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर सुखबीर बादल के पास घूमता भी दिखाई दिया था।

नारायण सिंह चौरा पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने सुखबीर बादल पर हमला क्यों किया, इसका अभी कारण पता नहीं चल स्का है | पुलिस पूछताछ के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी। 

----------