रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सखी निवास सेंटर में 15 अगस्त की सुबह ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने भारत माता की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने वंदे मातरम राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सखी निवास में निवासरत बच्चियों और महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सखी निवास की बच्चियों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने कहा कि आज हम वंदे मातरम का गायन देख कर कर रहे हैं लेकिन वह दिन दूर नहीं की पूरा वंदे मातरम हमें याद होगा। आज की युवा पीढ़ी के लिए इसे याद करना बड़ी बात नहीं। आगामी 26 जनवरी को हम पूरा वंदे मातरम बिना देखे बोलेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।
स्वतंत्रता दिवस की इस पावन बेला पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सिर्फ एक दिन के लिए नहीं प्रतिदिन होनी चाहिए। क्योंकि राष्ट्रीय सर्वोपरि है। उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की की आने वाले राष्ट्रीय पर्व पर हम सामाजिक के कार्य संकल्प लें।
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिन चेतन दंडवते विशेष रूप से उपस्थित थे।