प्रधानमंत्री ने दिल्ली के नारायणा में लोहड़ी पर्व पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया
लोहड़ी का यह पर्व नवीनता और आशा का प्रतीक है : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के नारायणा में लोहड़ी समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोहड़ी कई लोगों, खासकर उत्तर भारत के लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "यह नवीनता और आशा का प्रतीक है। यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ पर्व है।"

"लोहड़ी के इस पर्व का कई लोगों के लिए विशेष महत्व है, खासकर उत्तर भारत में रहने वालों के लिए। यह नवीनता और आशा का प्रतीक है। यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ है।
‘‘शाम मुझे दिल्ली के नारायणा में एक कार्यक्रम में लोहड़ी मनाने का अवसर मिला। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने समारोह में भाग लिया।
सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं!”