प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग : सेक्टर 22 के कई पंडाल जले
प्रयागराज महाकुंभ में फिर आग लगी है. महाकुंभ के सेक्टर-22 में ये भीषण आग लगी है |
डेस्क | प्रयागराज महाकुंभ से फिर बड़ी खबर सामने आ रही है | बता दें कि महाकुंभ में फिर से आग लगी है | अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ के सेक्टर-22 में ये भीषण आग लगी है | इस आग में बहुत से पंडाल जलकर खाक हो गए हैं |

इससे पहले भी महाकुंभ में भीषण आग लग चुकी है |
बताया जा रहा है कि आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है | काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है | जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में अभी तक जन हानि की सूचना नहीं है | आग किस वजह से लगी, उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी फिलहाल नहीं है |
बता दें कि अब महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और उत्तर प्रदेश प्रशासन अलर्ट हो चुका है |