BIG NEWS : ईपीएफओ ने ब्याज दर में की मामूली बढ़त... उठे सवाल पर... सामने आई श्रम मंत्रालय की सफाई
2023-03-28 01:42 PM
270
अडानी समूह के स्टॉक्स में निवेश को लेकर बैकफुट पर आए ईपीएफओ ने अपने बयान में कहा है कि एम्पलॉय प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाईजेशन निवेश करने के दौरान बेहद सावधानी और संतुलित दृष्टिकोण अपनाता है। दरअसल ये खबर आई थी कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह के स्टॉक्स की भारी पिटाई के बावजूद रिटायरमेंट फंड ईपीएफओ का अडानी समूह के दो स्टॉक्स में निवेश जारी है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 2022-23 के लिए ईपीएफ रेट 8.15 फीसदी कर दिया है इसी को लेकर जारी श्रम मंत्रालय की तरफ से प्रेस रिलिज में कहा गया कि, ईपीएफओ निवेश करने के दौरान बेहद सावधानी और संतुलित दृष्टिकोण अपनाता रहा है। साथ ही ईपीएफओ का बड़ा फोकस मूलधन यानि प्रिंसपल अमाउंट की सुरक्षा और संरक्षण पर रहता है।
श्रम मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलिज में कहा गया कि ईपीएफओ पिछले कुछ वर्षों में कम से कम क्रेडिट जोखिम के साथ अलग अलग आर्थिक चक्रों के दौरान अपने मेंबर्स को ज्यादा इनकम देने में सफल साबित हुआ है। बयान में कहा गया कि ईपीएफओ निवेश के क्रेडिट प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए, ईपीएफओ की ब्याज दर ग्राहकों के लिए उपलब्ध निवेश के अन्य विकल्पों के मुकाबले ज्यादा है।
बयान में कहा गया कि सबसे बड़े सोशल सिक्योरिटी ऑर्गनाईजेशन होने के नाते ईपीएफओ इक्विटी और पूंजी बाजार में अस्थिरता और उठापटक के बावजूद अपने सब्सक्राइबर्स को हाई एश्योर्ड ब्याज दर का भुगतान करने के अपने लक्ष्य में सफल रहा है। ईपीएफओ द्वारा अपनाए गए निवेश के कंजर्वेटिव पर इसके साथ ही प्रगतिशील एप्रोच के मिश्रण ने प्रॉविडेंट फंड के मेंबर्स के लिए इसे निवेश का सबसे बेहतरीन विकल्प बना दिया है।