देश-विदेश

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का नई दिल्ली में इंडिया पोस्ट व्यावसायिक बैठक 2025-26 में विकास के लिए विजन

 देलही :केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग ने नई दिल्ली में अपनी वार्षिक व्यावसायिक बैठक 2025-26 का आयोजन किया। इस कार्यनीतिक बैठक में देश भर के सर्किल प्रमुखों ने भारतीय डाक के व्यावसायिक रूपांतरण की रूपरेखा और एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदाता के रूप में इसकी उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श किया। डाक सचिव वंदिता कौल ने गर्मजोशी और अंतर्दृष्टिपूर्ण संबोधन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विभाग की पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भविष्य की कार्यनीतिक प्राथमिकताओं पर जोर दिया, जिनमें नवोन्मेषण, समावेशिता और इंडिया पोस्ट को एक आधुनिक, सेवा-संचालित संगठन के रूप में निरंतर विकसित करना शामिल है।

 

----------