संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने किया प्री इंडिपेन्डन्स डे सेलिब्रेट
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार 14 अगस्त को प्री इंडिपेन्डन्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भारतमाता और देश के वीर जवानों की वेशभूषा में पहुंच मार्निंग असेंबली को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि आज की असेंबली ग्रीन हाउस इंचार्ज शिक्षिका रेणुका शुक्ला की अगुवाई में हुई। दिव्या कोठारी ने असेंबली कंडक्ट किया। भारतमाता की वेशभूषा में पहुंची अभिज्ञा शुक्ला ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं फैसल खान गौरव रावत सेना के जवान के ड्रेसकोड में पहुंचे थे। छत्रा रौनक साहू, पलक साहू और काव्य साहू ने तिरंगे के तीनों रंगों के बारे में बताया।
रेणुका शुक्ला ने बताया कि रौनक ने बताया कि तिरंग में सबसे ऊपर दिखने वाला केसरिया रंग देश के साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। पलक साहू ने तिरंगे के मध्य सफेद रंग के बारे में बताते हुए कहा कि यह रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। वहीं काव्य साहू ने कहा कि तिरंगे का हरा रंग देश की समृद्धि, खुशहाली और उर्वरता का प्रतीक है। वहीं मध्य में नीले रंग से बना अशोक चक्र निरंतर प्रगति और गतिशीलता का प्रतीक है।