देश-विदेश

मध्यप्रदेश के आठ शहरों को विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कारों से नवाजा गया

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर सहित मध्यप्रदेश के साथ अन्य शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कारों से सम्मानित किया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने राज्य की तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुरस्कृत शहरों के महापौर और निगम अधिकारी मौजूद थे। इंदौर को एक बार फिर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाली श्रेणी में स्वच्छ लीग अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ शहर से पुरस्कृत किया गया। इसी श्रेणी में 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। शहरों की श्रेणी में 20 हजार से कम आबादी वाली जनसंख्या वाले शहरों में बुधनी सर्वश्रेष्ठ रहा।  

----------