देश-विदेश

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा 16 से 28 फरवरी 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान मनाया गया।

 देलही : खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने 16 से 28 फरवरी 2026 तक मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। यह स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

विभाग में वर्ष 2026 स्वच्छता पखवाड़ा के कार्यान्वयन का लगातार 11वां वर्ष है । प्रस्तावित गतिविधि कैलेंडर और विस्तृत दिशा-निर्देश डीएफपीडी से जुड़े सभी संगठनों और कार्यालयों को वितरित किए गए ताकि अभियान में प्रभावी भागीदारी और समन्वित कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अभियान का शुभारंभ 16 फरवरी 2026 को एक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इसमें डीएफपीडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों का समर्थन करने के अपने संकल्प को दोहराया । यह शपथ डीएफपीडी के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार (एएस और एफए) के नेतृत्व में दिलाई गई। इसमें कार्यस्थलों और दैनिक जीवन में स्वच्छता की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस पखवाड़े के दौरान कई गतिविधियाँ चलाई गईं। इनमें एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को बंद करनाप्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण अभियान आयोजित करना शामिल था। स्वच्छता के महत्व को बताने वाले जागरूकता बैनर और पोस्टर विभाग के सभी कार्यालयों में प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए।

स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत के विज़न को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएफपीडी के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों ने प्रतिदिन इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल वातावरण बनाने के लिए कार्यालय परिसर से अनावश्यक सामान हटानाधूल झाड़ना और स्वच्छता बनाए रखनाकचरे का पृथक्करण करना और शौचालयों सहित सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई जैसे कार्य किए गए।

इस अभियान के अंतर्गतसफाई मित्रों के बहुमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए एक अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरानकार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए किए गए उनके समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट किए गए।

विभाग ने निरंतर जागरूकता और सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से स्वच्छता की भावना को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इससे स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र की व्यापक दृष्टि में मदद मिलेगी।

 

 

----------