देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक अवार्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नईदिल्ली। सूरीनाम पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश से सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सोमवार को उन्हें ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यैलो स्टार’ अवॉर्ड प्रदान किया। ये अवॉर्ड पाने वाली राष्ट्रपति मुर्मू पहली भारतीय हैं। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा: "राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित होने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और वहां के लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।"
 
 
बता दें कि राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर चार से छह जून तक पैरामारिबो में रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के सूरीनाम में पहुंचने पर राजधानी पारामरिबो के जोहान ए़डॉल्फ पेंगेल एयरपोर्ट पर प्रेसिडेंट चंद्रिका संतोखी ने पूरी राजकीय सम्मान के साथ उनका स्वागत किया था।
 

 

----------