दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ का कार्यक्रम राजधानी के दीनदयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम में 21 नवंबर को

-           अंतिम तैयारी बैठक में सभी आयोजक समाजों व संस्‍था के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित

रायपुर। राष्‍ट्रीय विचारक और प्रख्‍यात वक्‍ता पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ शनिवार, 21 नवंबर को शाम चार बजे साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम में ‘राष्‍ट्र के सामने चुनौतियां और उसका समाधान’ विषय पर संबोधित करेंगे। महाराष्‍ट्र मंडल रायपुर, अग्रवाल सभा रायपुर, छत्‍तीसगढ़ सिविल सोसायटी, अग्रवाल दाऊ समाज रायपुर और गुजराती ब्रम्‍ह समाज के तत्‍वावधान में हो रहे इस प्रबोधन कार्यक्रम में ‘पहले आओ, पहले सीट पाओ’ की तर्ज पर बैठक रखी गई है।

महाराष्ट्र मंडल परिसर में आहूत की गई अंतिम व्‍यवस्‍थागत बैठक में सभी आयोजक समाजों के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन को लेकर सभी ने अपनी- अपनी क्षमतानुसार प्रचार- प्रसार जारी रखने का संकल्‍प दोहराया। इस बीच मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने सभी आयोजक समाजों व संस्‍था के प्रमुखों को कार्यकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी किया। अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ के कार्यक्रम की गरिमा पर चर्चा करते हुए मंच पर होने वाली मिनट-टू-मिनट गतिविधियों की जानकारी साझा की।

अजय काले ने अपने संक्षिप्‍त संबोधन में कहा कि कार्यक्रम भले ही शाम चार बजे का हो, लेकिन हमें आयोजन की पूरी तैयारियों के साथ दोपहर दो बजे से पहले ही पहुंच जाना चाहिए। बहुत से अतिथि पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ को सुनने के लिए तय समय पर पहले आकर अपनी सीट बुक कराना चाहेंगे, ऐसे अतिथियों को कोई परेशानी न हो, इसकी जिम्‍मेदारी हम सभी लेनी होगी। बैठक में विहंगम रंगोली बनाने, स्‍वागत सत्‍कार करने, बैठक की व्‍यवस्‍था करने, अतिथियों का मंच पर स्‍वागत- सत्‍कार कर उन्‍हें यथास्‍थान बैठाने जैसे कार्यों के लिए विभिन्‍न समितियां को जिम्‍मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रिंट मीडिया, सोशल म‍ीडिया, टेलीफोनिक कॉल, व्‍यक्तिगत संपर्क सहित तमाम माध्‍यमों से कार्यक्रम के प्रचार- प्रसार की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए। सभी आयोजन समाजों के कार्यकर्ताओं की बैठक व्‍यवस्‍था में विशेष भूमिका होगी। सभी को इसमें पूरे समर्पण भाव से काम करना होगा। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा से राम अग्रवाल, कैलाश मुरारका, योगी अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, छत्‍तीसगढ़ सिविल सोसायटी से डॉ. कुलदीप सोलंकी, गुजराती ब्रम्‍ह समाज से हितेश एस. व्‍यास, राकेश कुमार जोशी, कौशिक व्‍यास, ललित रावल अन्‍य समाजों से राहुल सिंह, कमल गुप्‍ता, अशोक त्रिवेदी, तुषार मराठे व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने उपाध्‍यक्ष गीता दलाल के साथ महिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणाी सदस्‍यों को शनिवार शाम पुष्‍पेंद्र कुलश्रेष्‍ठ के कार्यक्रम को लेकर नई जिम्‍मेदारि‍यां सौंपी। इस मौके पर योग, स्‍वास्‍थ्‍य व आध्‍यात्‍म प्रमुख आस्‍था काले, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, अजय पोतदार, प्रसन्‍न निमोणकर, दीपक पत्रीकर, दिव्या पात्रीकर, सुकृत गनौदवाले, शुभम् पुराणिक, डॉ. कमल वर्मा, प्रिया बक्षी, गौरी क्षीरसागर, गणेशा जाधव पाटील, मंगल जाधव पाटील, सृष्टि दंडवते, पराग दलाल, सुमीत मोड़क सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।