देशभर के बैंककर्मियों के लिए खास है आज का दिन... हो रहा है एक बड़े फैसले का इंतजार... मिल सकती है खुशी
2023-07-28 10:31 AM
1481
देशभर के बैंक कर्मचारियों (Bank Employees) के लिए आज अहम दिन है। दरअसल, आज उन्हें साप्ताहिक अवकाश को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अभी तक बैंक कर्मियों के रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है, लेकिन अब हो सकता है कि उनके हर हफ्ते दो दिन का अवकाश मिलने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने दो दिन के वीकली ऑफ (Two Day's Weekly Off) पर अपनी रजामंदी दे दी है।
बैंक कर्मचारियों राहत देने के उद्देश्य से रविवार के साथ ही अब प्रत्येक शनिवार को भी अवकाश दिए जाने पर चर्चा जारी है। इस संबंध में एक बड़ी बैठक होने वाली है और बदलाव होने के बाद बैंकों में हर महीने के पहले, तीसरे व पांचवें शनिवार को भी छुट्टियां लागू हो जाएंगी। अभी महीने में दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश का प्रावधान है। इसका मतलब साफ है कि अब बैंक कर्मियों को सप्ताह में पांच दिन ही काम करना होगा, हर शनिवार और रविवार को आराम करेंगे। IBA इस मुद्दे पर लेकर रजामंद है और आज 28 जुलाई को इसे लेकर बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
काम के घंटों में हो सकता है इजाफा
रिपोर्ट्स में इस बात की भी संभावना जाहिर की जा रही है कि बैंक कर्मचारियों को दो दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों (Bank Working Hours) में इजाफा किया जा सकता है. अगर बैंकों में 5-Day Working व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को रोज 40 मिनट एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है. यानी उनका वर्किंग टाइम सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा सकता है.