दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल दुर्ग द्वारा विश्व कल्याण के लिए लघुरुद्र रुद्राभिषेक संपन्न

भावना के साथ आयोजित यह अनुष्ठान आज दिनांक 16 अगस्त 2026, दिन रविवार को पूर्ण श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।पूजा में मुख्य जजमान के रूप में  पुष्कर पाटणकर,  डाॅ.शरद  पाटणकर, मुकेश शिंगवेकर, बीड.एम.नाशिककर, राम कुमार चौधरी,  नितिन बक्शी,  अमित आपटे,  यतिश पाळेकर,  अनिल देशपांडे,  हिमांशु पंखराज, डाॅ.गिरीश उमरेडकर,  अभिजीत तामस्कर, नितीन शेवलकर और संजय खाडवे शामिल हुए।

लघुरुद्र अनुष्ठान में मंडल के 14 परिवारों के सदस्यों ने मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता की। मुख्य गुरुजी श्री श्रीराम कुलकर्णी के पावन सानिध्य और मार्गदर्शन में 11 विद्वान ब्राह्मणों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का पाठ संपन्न कराया गया। 

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई थी। कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में मुख्य रूप से:श्री सचिन साठे (सचिव) श्री अनिल जोशी (उपाध्यक्ष) श्री माधव पडोलेश्री पुष्कर पाटणकरसौ. कीर्ति तापस का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
महाप्रसाद के साथ हुआ 
 

अनुष्ठान के समापन पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शुद्ध और स्वादिष्ट महाप्रसाद श्री उदय चावरे द्वारा तैयार किया गया था। कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मंडल दुर्ग के अध्यक्ष गिरीश पाळेकर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी यजमानों, ब्राह्मणों, कार्यकारिणी सदस्यों और उपस्थित समाज जनों का सहृदय आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।