संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बनाएं सुंदर राखी, पोस्टर और कोलाज
रायपुर। रंगों से बच्चों का काफी लगाव होता है, हर कोई कैनवास पर अपनी भावनाओं को उकेरने को आतुर रहता है। ऐसे में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों के लए राखी, पोस्टर और कोलाज मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की राखी जहां बहनों का प्यार दिखा वहीं पोस्टर में हरियाली और देशभक्ति नजर आई। प्राचार्य मनीष गोवर्धन और उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने सभी बच्चों का टैलेंट देख उनका खूब उत्साहवर्धन किया।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि कक्षा 6वीं से 8 वीं के बच्चों के लिए राखी मेकिंग काम्पिटिशन और 9वीं से 12वीं के बच्चों के लिए पोस्टर और कोलाज मेकिंग काम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर एंड कॉलेज मेकिंग कंपटीशन का विषय था 'स्वर्णिम भारत' सभी बच्चों ने इस विषय को साकार करते हुए बहुत ही सुंदर कोलाज बनाएं। राखी मेकिंग कंपटीशन की इंचार्ज अध्यापिका प्रतीक्षा महादेवकर तथा सुमन क्षत्रिय थी। पोस्टर मेकिंग और कॉलाज मेकिंग कंपटीशन की इंचार्ज टीचर सरिता पांडे तथा निकिता यादव थी।