देश-विदेश

भारत-चीन सीमा पर पहुंचे पीएम मोदी.... आदि कैलाश का किया दर्शन

डेस्क। चीन-नेपाल सीमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महत्वपूर्ण दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत पिथौरागढ़ जिले की ब्यास घाटी में स्थित आदि कैलाश के दर्शन से हुई। इसके बाद गुंजी में सीमावर्ती गांवों के लोगों से बातचीत करेंगे।

उत्तराखंड की 350 किमी लंबी सीमा चीन से लगती है। उत्तराखंड में पलायन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। सीमावर्ती गांव रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खाली हो रहे हैं। जिसका सामरिक तौर पर भी नुकसान न हो इसलिए इन गांवों में केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है।

प्रधानमंत्री द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों का पिथौरागढ़ में शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद जल्द ही दिव्य और भव्य स्वरूप में मंदिर दिखाई देगा। शिलान्यास के बाद अब तेजी से कार्य होंगे। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर मास्टर प्लान के तहत विकसित जाएगा।

 उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की। pic.twitter.com/iIEpO0Cta0

----------