दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके... शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस हुए झटके
नईदिल्ली| दिल्ली-एनसीआर में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बहुत तेज महसूस किए गए। भूकंप के डर से लोग अपने घरों और ऑफिस के बाहर निकल आए। भूकंप करीब 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया।
दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को धरती हिली है. उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया है. इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे. भूकंप की तीव्रता इतनी जोरदार थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी. रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे।
Read @ANI Story | https://t.co/t1TgVW6QAR#Earthquake #DelhiNCR pic.twitter.com/4FEQmQ7UhZ