दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष ने किया "सेवन जेम फिटनेस स्टूडियो" का उद्घाटन

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर मुख्य मार्ग पर "सेवन जेम फिटनेस स्टूडियो" का उद्घाटन महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने किया। उनके साथ मंडल के ऊर्जावान और लोकप्रिय सचिव चेतन दंडवते भी उपस्थित थे।

फिटनेस स्टूडियो के युवा संचालक श्रेयस और भारती कुलकर्णी ने बताया कि भाग दौड़ और व्यस्तता से भरी जीवन शैली के कारण आज हम स्वयं की देखभाल भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। धीरे-धीरे हमारे शरीर में अवांछित परिवर्तन होने लगते हैं जो बीमारियों के रूप में सामने आते हैं। यह बीमारियां गंभीर रूप ना ले सके इसलिए सात बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इन्हें बदलाव (ट्रांसफॉर्मेशन) के सात रत्न (सेवन जेम) के रूप में संबोधित किया गया है जो इस प्रकार है। 1 शरीर 2 .खान-पान 3 मन 4 भावना 5 गतिविधि 6 आरोग्य प्राप्ति और 7 स्वस्थ जीवन में पुनः विश्वास जागृत करना। 
 
श्रेयस कुलकर्णी विगत लगभग 5 वर्षों से फिटनेस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग का कार्य कर रहे हैं। फिटनेस स्टूडियो एक नया विचार है जिसमें इच्छुक व्यक्तियों को व्यक्तिगत तौर पर और खासकर महिलाओं को पूर्ण प्राइवेसी के वातावरण में ट्रेनिंग की सुविधा मिलती है।
 अजय काले ने इस अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र मंडल रायपुर हमेशा से युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करता रहा है। काले और दंडवते ने जिज्ञासा पूर्वक स्टूडियो में स्थापित मशीनों एवं उपकरणों के उपयोग और उनसे होने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त की ।