देश-विदेश

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कैमिकल से भरे 5 दर्जन टैंकर जलकर खाक

 डेस्क। गुजरात के अरावली जिले से भयंकर आगजनी घटना हुई। एक केमिकल फैक्ट्री में आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि इसकी चपेट में कैमिकल से भरे 5 दर्जन टैंकर जलकर खाक हो गए। आग को कापू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां मशक्कत कर रही हैं। 

अरावली जिले में हुई घटना के दौरान फैक्ट्री में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर खड़े थे जो आग की चपेट में आ गए। हालांकि आग कैसे लगी है, अब तक इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

एएनआई के अनुसार, बुधवार तड़के अरावली जिले की केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना घटी है। इसका कारण पता नहीं चला है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस आग में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर खाक हो गए हैं। इस आग में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ये आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है।

आग लगने की घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की लपटों को आसमान में उठते हुए देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। आग की चपेट में आए टैंकर भी दिखाई दिए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है और हल्का-हल्का आग का धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

----------