देश-विदेश

कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर पांचवें दिन भी छापेमारी जारी... नोट गिनने के लिए लाई गई मशीन

डेस्क।  कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर बुधवार (6 दिसंबर) को इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी की थी। खासकर ओडिशा, बंगाल और झारखंड में की गई इस छापेमारी में आईटी विभाग ने शनिवार (9 दिसंबर) तक 300 करोड़ रुपये की नकदी बरामदगी का दावा किया था। 4 दिन   पहले हुई छापेमारी के बावजूद करीब तीन दर्जन नोट गिनने की मशीनों की मदद से यह काउंटिंग चल रही है लेकिन अभी अभी पूरी नहीं हो पाई है। पांचवें दिन नोट गिनने के लिए और मशीनें बुलवाई गई।

अधिकारियों ने कहा कि अभी परिसर में मिली अलमारियों के रैक में रखी नकदी की लगातार जारी गिनती के चलते रकम बढ़कर 300 करोड़ हो गई है। उनका कहना है कि यह किसी भी एजेंसी की तरफ से एक ही ऑपरेशन में काला धन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी होगी।

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामदगी को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में लिखा, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें..., जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह 'मोदी की गारंटी' है।

 

----------