मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज लगी मुहर... जानिए सीएम की रेस में कौन-कौन दिग्गज शामिल
डेस्क। मध्यप्रदेश का अगला CM कौन होगा? इसका फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, डॉ. के. लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा और आशा लकड़ा राष्ट्रीय सचिव भाजपा भी शामिल होंगी।
बतादें कि सीएम की रेस में शिवराज सिंह, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता शामिल है। अब बीजेपी मध्य प्रदेश का कप्तान किसको बनाएगी, ये देर शाम तक पता चल पाएगा।
भाजपा की ओर से विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना दी जा चुकी है। आज दोपहर एक बजे तक सभी विधायक भाजपा ऑफिस पहुंच जाएंगे। विधायकों के बैठने की व्यवस्था मीडिया रूम में की गई है। यहीं विधायकों के लिए लंच भी रखा गया है।
दोपहर एक बजे से तीन बजे तक विधायकों का पंजीयन और लंच होगा। दोपहर 3:30 बजे से विधायक दल की ग्रुप फोटो होगी। दोपहर 3:50 से विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। विधायकों को ये निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने गनमैन और सुरक्षाकर्मी को कार्यालय में एंट्री देने के लिए अनुरोध न करें। साथ ही बैठक के पहले मीडिया से चर्चा करने से बचने का भी अनुरोध किया गया है।
विधायक दल की बैठक के दौरान आज सुबह से ही भाजाप कार्यालय के अंदर मीडिया की एंट्री नहीं होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर ही मीडिया के लिए टेंट लगाया गया है। यहां तक कि 5-6 वाहनों के अलावा किसी भी नेता या विधायक की गाड़ी भी अंदर नहीं जा सकेगी।