देश-विदेश

देश की 30 खनिजों की महत्वपूर्ण खनिज के तौर पर बनी सूची में छत्तीसगढ़ भी

रायपुर। खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की पहचान करने के लिए 1 नवंबर 2022 को एक समिति का गठन किया था। समिति ने महत्वपूर्ण खनिज उत्कृष्टता केन्द्र (सीईसीएम) की स्थापना किए जाने की सिफारिश की। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा कि देश के लिए 30 खनिज काफी महत्वपूर्ण हैजिनमें से 24 खनिजों को एमएमडीआर अधिनियम की अनुसूची 1 के पार्ट-डी में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की सूची में शामिल किया गया। तीन खनिजों की सूची में छत्तीसगढ़ के कटघोरा स्थित लिथियम और आरईई ब्लॉक को भी शामिल किया गया है।

भारतीय घरेलू बाजारों में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के तीन उपक्रमों - नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेडहिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड और मिनरल एक्सप्लोरेशन एण्ड कंसल्टेंसी लिमिटेड की इक्विटी हिस्सेदारी से एक संयुक्त उद्यम कंपनी ‘खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल)’ बनाई गई।

प्रमाणित अध्ययनों और चयन मानदंडों के आधार पर काबिल ने विदेशों से खनिज प्राप्ति के लियेप्राथमिक तौर पर महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के लिये भारतीय दूतावासों और विदेश मंत्रालय के जरिये संक्षिप्त सूची में शामिल स्रोत देशों जैसे की अर्जेंटीना और आस्ट्रेलिया के कई सरकारी संगठनों के साथ जुड़ने की शुरूआत की।

नीलामी के लिये अधिसूचित किये गये महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक का ब्योरा नीचे दिया गया है।

 

क्रम संख्या

ब्लॉक का नाम

राज्य

खनिज

एमएल/सीएल

1

चुटिया- नौहट्टा ग्लूकोनाइट ब्लॉक

बिहार

ग्लूकोनाइट

सीएल

2

पिपराडिह- भुरवा ग्लूकोनाइट ब्लॉक

बिहार

ग्लूकोनाइट

सीएल

3

गेनजाना निकलक्रोमियम और पीजीई ब्लॉक

बिहार

निकलक्रोमियम और पीजीई

सीएल

4

कुंडोल निकल और क्रोमियम ब्लॉक

गुजरात

निकल और क्रोमियम

सीएल

5

मुस्कानिया- गरेरियाटोला- बरवारी पोटोश ब्लॉक

झारखंड

पोटाश

सीएल

6

दुधियासोल पूर्वी निकल और कापर ब्लॉक

ओडीशा

निकल और कापर

एमएल

7

बाब्जा ग्रेफाइट और मैगनीज़ ब्लॉक

ओडीशा

ग्रेफाइट और मैंगनींज

एमएल

8

बियारापल्ली ग्रेफाइट और मैंगनींज ब्लॉक

ओडीशा

ग्रेफाइट और मैंगनींज

एमएल

9

अखरकाटा ग्रेफाइट ब्लॉक

ओडीशा

ग्रेफाइट

सीएल

10

वेल्लाकल सेंट्रल (सेगमेंट - ए) मोलिबडेनम ब्लॉक

तमिलनाडु

मोलीबडेनम अयस्क

सीएल

11

नोच्चीपत्ती मोलिबडेनम ब्लॉक

तमिलनाडु

मोलिबडेनम अयस्क

सीएल

12

वेलम्पत्ति नार्थ ए एण्ड बी मोलिबडेनम ब्लॉक

तमिलनाडु

मोलिबडेनम अयस्क

सीएल

13

कुरूनजाकुलम ग्रेफाइट ब्लॉक

तमिलनाडु

ग्रेफाइट

सीएल

14

इलूप्पाकुड़ी ग्रेफाइट ब्लॉक

तमिलनाडु

ग्रेफाइट

सीएल

15

मन्नाडीपत्ती सेंट्रल मोलिबडेनम ब्लॉक

तमिलनाडु

मोलिबडेनम

सीएल

16

मारूदीपत्ती (सेंट्रल) मोलिबडेनम ब्लॉक

तमिलनाडु

मोलिबडेनम

एमएल

17

कुरछा ग्लूकोनाइट ब्लाक

उत्तर प्रदेश

ग्लूकोनाइट

सीएल

18

पहाडीकलान - गोरा कलान फोस्फोराइट ब्लॉक

उत्तर प्रदेश

फोस्फोराइट

सीएल

19

सलाल-हैमना लीथियमटिटानियम और बाक्साइट (एल्यूमिनस लेटराइट) ब्लॉक

यूटीः जम्मू और कश्मीर

लिथियमटिटानियम और बाक्साइट (एल्यूमिनस लेटराइट)

सीएल

2 0

कटघोरा लिथियम और आरईई ब्लॉक

छत्तीसगढ़

लिथियम और आरईई

सीएल

 

यह जानकारी केन्द्रीय कोयलाखान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

 

----------